अडानी ग्रीन एनर्जी | Adani Green Energy

अडानी ग्रीन एनर्जी कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, मालिक, MD& CEO, नेटवर्थ, संचालन, अधिग्रहण, विकी और अधिक (Adani Green Energy company Details in hindi)

अडानी ग्रीन एनर्जी एक भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। यह भारत के प्रतिष्ठित अडानी ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है। कंपनी कामुथी सौर ऊर्जा परियोजना संचालित करती है, जो दुनिया के सबसे बड़े सौर फोटोवोल्टिक प्लांट्स में से एक है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy)
लीगल नाम:-अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL)
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-रिन्यूएबल एनर्जी

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-2015
फाउंडर:-गौतम अडानी
मुख्य लोग:-गौतम अडानी (चेयरमैन)
विनीत S. जैन (MD)
अमित सिंह (CEO)
मुख्यालय:-अहमदाबाद, गुजरात
स्टॉक एक्सचेंज:-BSE: 541450
NSE: ADANIGREEN
राजस्व (Revenue):-₹8,633 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
कुल संपत्ति (Total Asset):-₹67,361 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
नेटवर्थ:-₹7,350 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
मालिक:-अडानी ग्रुप
वेबसाइट:-www.adanigreenenergy.com

कंपनी के बारे में (About Company)

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है, जिसका 2023 तक पोर्टफोलियो 20,434 मेगावाट है। और यह कंपनी अडानी ग्रुप का हिस्सा है।

अडानी ग्रीन एनर्जी की स्थापना 23 जनवरी 2015 में हुई थी। कंपनी की स्थापना के बाद AGEL और आईनॉक्स विंड ने साथ मिलकर मध्य प्रदेश के लाहौरी में 20 मेगावॉट की क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित की थी।

कंपनी ने 11 भारतीय राज्यों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। कंपनी 54 ऑपरेशनल परियोजनाओं और 12 निर्माणाधीन परियोजनाओं के पोर्टफोलियो के साथ भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

संचालन (Operations)

वर्तमान में कंपनी भारत के 11 राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में 46 परिचालन परियोजनाओं सहित 5,290 मेगावाट पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा प्लांट्स की मैनेज करती है।

अधिग्रहण (Aquisition)

मार्च 2018 में कोडंगल सोलर पार्क प्राइवेट लिमिटेड के 49% इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण किया था, और बाद वाला कंपनी का ज्वाइंट वेंचर बन गया था। 2019 में अडानी ग्रीन एनर्जी ने बाकी 51% इक्विटी शेयर का भी अधिग्रहण कर लिया था।

2019 के मध्य में AGEL ने एस्सेल ग्रुप के पंजाब, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में स्थित 205MW के सौर ऊर्जा पोर्टफोलियो को लगभग ₹1,300 करोड़ में अधिग्रहण किया था। उसके बाद 2019 के अंत तक कंपनी ने निर्माणाधीन बाकी 480 मेगावाट सौर ऊर्जा पोर्टफोलियो के अधिग्रहण पर भी सहमत हो गया है।

2020 की शुरुआत में फ्रांसीसी एनर्जी कंपनी टोटल SA ने AGEL में 20% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 510 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश के लिए एक एग्रीमेंट किया था। मई 2021 में AGEL ने $3.5 बिलियन में सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प समर्थित SB एनर्जी होल्डिंग्स लिमिटेड का अधिग्रहण किया था।