बैंक ऑफ महाराष्ट्र | Bank of Maharashtra

बैंक ऑफ महाराष्ट्र प्रोफाइल, मालिक, CEO & MD, नेटवर्थ, प्रोडक्ट & सर्विसेज, सहायक/स्पॉन्सर्ड कंपनियां, विकी और अधिक (Bank of Maharashtra Details in hindi)

बैंक ऑफ महाराष्ट्र एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) का बैंक है। इसका मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। इस बैंक का महाराष्ट्र राज्य में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है। जून 2023 तक 2,263 शाखाओं के साथ बैंक के देश भर में 30 मिलियन से अधिक ग्राहक है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-16 सितंबर 1935
मुख्य लोग:-A.S. राजीव (CEO & MD)
मुख्यालय:-पुणे, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज:-BSE: 532525
NSE: MAHABANK
राजस्व (Revenue):-₹18,180 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
कुल संपत्ति (Total Asset):-₹2,67,827 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
नेटवर्थ:-₹15,790 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
मालिक:-भारत सरकार
वेबसाइट:-www.bankofmaharashtra.in

कंपनी के बारे में (About Company)

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की स्थापना 16 सितंबर 1935 को पुणे में की थी। बैंक को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अधिकृत पूंजी के साथ पंजीकृत किया गया था और 8 फरवरी 1936 को बैंक ने अपने ऑपरेशन शुरू किये थे। इसने छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान की और कई औद्योगिक घरानों को जन्म दिया था। 1969 में इस बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया था।

इस बैंक का महाराष्ट्र राज्य में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है। 2023 तक 2,263 शाखाओं के साथ बैंक के देश भर में 30 मिलियन से अधिक ग्राहक है। बैंक के पास मार्च 2023 तक 2,330 ATM और CRM (कैश रिसाईकलर मशीन) का नेटवर्क है।

प्रोडक्ट/सर्विस (Product/Service)

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रोडक्ट/सर्विस इस प्रकार है:

  • पर्सनल बैंकिंग (Personal Banking): डिपॉजिट्स, लोन, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी योजना, को-लैंडिंग (डिजिटल लोन)
  • कॉर्पोरेट बैंकिंग: वर्किंग कैपिटल लोन, टर्म लोन, प्रोजेक्ट फाइनेंस, एक्सपोर्ट फाइनेंस, विदेशी मुद्रा, इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस।
  • MSME (Micro, Small, and Medium Enterprises): बैंक के MSME Schematic Loans, MSME के लिए सरकारी योजना, जनरल MSME क्रेडिट फैसिलिटीज, महा स्वागतम योजना
  • कृषि
  • NRI

सहायक/स्पॉन्सर्ड कंपनियां

महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक (MGB)

महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक (MGB) एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक है, जो बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र द्वारा स्पॉन्सर्ड है। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजी नगर (औरंगाबाद) में है। दिनांक 31 मार्च, 2023 को बैंक के परिचालन क्षेत्रों में बैंक की कुल 421 शाखाएं थीं, जो महाराष्ट्र राज्य के 36 जिलों में से 17 जिलों में स्थित हैं। 7 क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा इन शाखाओं पर नियंत्रण रखा जाता है।

दि महाराष्ट्र एक्जिक्यूटर एण्ड ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (METCO)

वर्ष 1946 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने पूर्ण सहायक कंपनी दि महाराष्ट्र एक्जिक्यूटर एण्ड ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (मेटको) की स्थापना की थी। कंपनी का मुख्यालय पुणे में स्थित है, जिसकी पुणे, मुंबई, ठाणे और नागपुर में शाखाएँ हैं। यह लगभग 1037 सार्वजनिक और निजी ट्रस्टों को मैनेज कर रहा है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. बैंक ऑफ महाराष्ट्र की स्थापना कब हुई थी?
ANS: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की स्थापना 16 सितंबर 1935 को हुई थी।
Q. क्या बैंक ऑफ महाराष्ट्र प्राइवेट बैंक है?
ANS: बैंक ऑफ महाराष्ट्र प्राइवेट बैंक नहीं है। यह भारत सरकार के स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है।