डोम्स इंडस्ट्रीज | DOMS Industries

डोम्स इंडस्ट्रीज कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, चैयरमेन & MD, नेटवर्थ, प्रोडक्ट, आईपीओ, अधिग्रहण, विकी और अधिक (DOMS Industries company Details in hindi)

डोम्स इंडस्ट्रीज एक भारतीय स्टेशनरी और आर्ट मैटेरियल निर्माता कंपनी है। यह भारत में सबसे बड़े स्टेशनरी निर्माताओं में से एक है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries)
लीगल नाम:-डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-स्टेशनरी

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-2005
फाउंडर:-सिकलाल रवेशिया
मनसुखलाल राजानी
मुख्य लोग:-जियानमाटेओ टेरुज़ी (चैयरमेन)
संतोष रवेशिया (MD)
मुख्यालय:-गुजरात
स्टॉक एक्सचेंज:-BSE: 544045
NSE: DOMS
राजस्व (Revenue):-₹1,216.52 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
कुल संपत्ति (Total Asset):-₹639.78 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
नेटवर्थ:-₹337.43 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
मालिक:-FILA ग्रुप (31%)
वेबसाइट:-www.domsindia.com

कंपनी के बारे में (About Company)

DOMS इंडस्ट्रीज की स्थापना 1976 में स्वर्गीय रसिकलाल अमृतलाल रवेशिया और स्वर्गीय मनसुखलाल जमनादास राजानी द्वारा एक साझेदारी फर्म RR इंडस्ट्रीज के रूप में की गई थी। 2005 में कंपनी ने अपना प्रमुख ब्रांड DOMS लॉन्च किया था। जिसने भारतीय ‘स्टेशनरी और आर्ट मैटेरियल’ इंडस्ट्री में क्रांति लाने में बड़ी प्रगति की है।

2012 में DOMS ने FILA (फैब्रिका इटालियन लैपिस एड एफ़िनी S.p.A), इटली के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में प्रवेश किया था, जो एक लिस्टेड इटालियन मल्टीनेशनल कंपनी है, जो वैश्विक उपस्थिति के साथ विभिन्न आर्ट मैटेरियल और स्टेशनरी उत्पादों की आपूर्ति में लगी हुई है। इस पार्टनरशिप ने DOMS को अपने उत्पादों के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच हासिल करने और अपनी R&D और टेक्नोलॉजिकल क्षमताओं को बढ़ाने में सक्षम बनाया है।

वर्तमान में कंपनी की भारत में 11+ विनिर्माण सुविधाएं है। और कंपनी की 40 से अधिक देशो में उपस्थिति है।

प्रोडक्ट/सर्विस (Product/Service)

कंपनी के पास 3,770 ज्यादा प्रोडक्ट SKUs है। DOMS इंडस्ट्रीज स्टेशनरी और आर्ट मैटेरियल की एक विस्तृत रेंज का निर्माण और मार्केटिंग करता है, जिनमें शामिल हैं:

  • पेंसिल & सहायक उपकरण
  • ड्राइंग & कलरिंग
  • गणितीय ड्राइंग उपकरण
  • पेपर स्टेशनरी
  • पेन & राइटिंग उपकरण
  • गिफ्टिंग
  • मार्कर पेन
  • Crafts & Hobbyist
  • फाइन आर्ट

आईपीओ (IPO)

डोम्स इंडस्ट्रीज 13 दिसंबर 2023 को अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लेकर आई थी, जिससे कंपनी ने 1200 करोड़ रुपये जुटाए थे। उसके बाद डोम्स इंडस्ट्रीज 20 दिसंबर 2023 को NSE और BSE पर लिस्ट हुई थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

  • 2016 में DOMS इंडस्ट्रीज ने 2.1 करोड़ रुपये में पायनियर स्टेशनरी प्राइवेट लिमिटेड (PSPL) में 49% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। बाद में इस हिस्सेदारी को बढ़ाकर 51% कर दी थी। यह कंपनी पेपर स्टेशनरी उत्पादों के निर्माण, सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के बिज़नेस में लगी हुई है।
  • 2023 में DOMS इंडस्ट्रीज ने दिल्ली स्थित खिलौना निर्माता क्लैपजॉय इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड में 30% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।
  • 2023 में DOMS ने 75.5 करोड़ रुपये में माइक्रो वुड प्राइवेट लिमिटेड में 75% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। माइक्रो वुड एक कंपनी है, जो टिन और कागज आधारित पैकेजिंग बनाती है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. डोम्स कंपनी की स्थापना कब हुई थी?
ANS: DOMS इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना 1976 में हुई थी।
Q. डोम्स कंपनी किसने बनाई?
ANS: DOMS इंडस्ट्रीज शुरुआत स्वर्गीय रसिकलाल अमृतलाल रवेशिया और स्वर्गीय मनसुखलाल जमनादास राजानी द्वारा एक साझेदारी फर्म RR इंडस्ट्रीज के रूप में की गई थी।