हिंदुजा ग्रुप | Hinduja Group

हिंदुजा ग्रुप (हिंदुजा समूह) प्रोफाइल, इतिहास, फाउंडर & परिवार, मालिक, व्यवसाय, राजस्व, कंपनी लिस्ट, विकी और अधिक (Hinduja Group Success Story in Hindi)

हिंदुजा ग्रुप एक भारतीय मल्टीनेशन बिजनेस ग्रुप है। यह ग्रुप ऑटोमोटिव, बैंकिंग & फाइनेंस, IT and ITeS, ऑयल & स्पेशलिटी कैमिकल्स, हेल्थकेयर, साइबर सिक्योरिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ट्रेडिंग और मीडिया जैसे कई सेक्टर में काम करता है।

हिंदुजा ग्रुप प्रोफाइल (Hinduja Group Profile)

नाम:-हिंदुजा ग्रुप
प्रकार:-प्राइवेट
स्थापना:-1914
फाउंडर:-परमानंद दीपचंद हिंदुजा
मुख्य लोग:-SP हिंदुजा (चेयरमैन)
अशोक हिंदुजा (चेयरमैन, भारत)
मुख्यालय:-मुंबई, महाराष्ट्र
राजस्व (Revenue):-US$70 बिलियन (वित्त वर्ष 2022)
कर्मचारियों की संख्या:-200,000+ (2022)
वेबसाइट:-www.hindujagroup.com

इतिहास (History)

हिंदुजा ग्रुप की स्थापना 1914 में परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने की थी, जो भारत में स्थित एक सिंधी परिवार से थे। शुरू शुरू में सिंध जिले के शहर शिकारपुर (आधुनिक पाकिस्तान में) और बॉम्बे (अब मुंबई) में काम करते हुए उन्होंने 1919 में ईरान में कंपनी का पहला अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेशन स्थापित किया था। ग्रुप का मुख्यालय 1979 तक ईरान में रहा था। इसके बाद यह यूरोप शिफ्ट कर दिया गया था।

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद हिंदुजा और उनके भाई को- चेयरमैन गोपीचंद एक्सपोर्ट बिजनेस को बढ़ाने के लिए 1979 में लंदन चले गए थी और तीसरे भाई प्रकाश जिनेवा, स्विट्जरलैंड में ग्रुप के संचालन का मैनेजमेंट करते हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अशोक भारतीय हितों की देखरेख करते हैं।

हिंदुजा ग्रुप वर्तमान (2022 तक) 200,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है और भारत सहित दुनिया भर के कई प्रमुख शहरों में इसके ऑफिस स्थित हैं। 2015 में हिंदुजा भाइयों को द एशियन अवार्ड्स में बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

अशोक हिंदुजा को 2017 में UAE सरकार समर्थित एशियन बिजनेस लीडरशिप फोरम में ABLF ग्लोबल एशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

फाउंडर & परिवार (Founder & Family)

हिंदुजा ग्रुप की स्थापना परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने की थी।

परमानंद दीपचंद हिंदुजा (Parmanand Deepchand Hinduja)

परमानंद दीपचंद हिंदुजा एक भारतीय बिजनेस थे, जो हिंदुजा ग्रुप के फाउंडर थे। जो एक भारतीय सिंधी परिवार से आते थे। उन्होंने हिंदुजा ग्रुप की शुरुआत शिकारपुर (अब पाकिस्तान में) और बॉम्बे (अब मुंबई) से को थी। उन्होंने 1919 में भारत और पर्शिया (अब ईरान) के बीच व्यापारिक संबंध स्थापित किए और अपना अंतर्राष्ट्रीय संचालन स्थापित किया था।

श्रीचंद हिंदुजा (Srichand Hinduja)

श्रीचंद हिंदुजा एक भारतीय मूल के ब्रिटिश बिलियनेयर बिजनेसमैन और इंवेस्टर हैं। इनका जन्म 28 नवंबर 1935 को ब्रिटिश भारत के सिंध प्रांत के कराची में हुआ था। वह परमानंद दीपचंद हिंदुजा के दूसरे बेटे है। उनकी शिक्षा मुंबई के डावर कॉलेज ऑफ कॉमर्स और आरडी नेशनल कॉलेज में हुई थी।

अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह अपने पिता के पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हो गए थे। वह हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन है। उनके विजन और लीडरशिप में अपने भाइयों, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हिंदुजा के साथ हिंदुजा ग्रुप का डायवर्सिफिकेशन और विस्तार करने की कल्पना की थी और इसके लिए रणनीति बनाई थी।

गोपीचंद हिंदुजा (Gopichand Hinduja)

गोपीचंद हिंदुजा एक भारतीय मूल के ब्रिटिश बिलियनेयर बिजनेसमैन हैं, जो हिंदुजा ग्रुप के को-चेयरमैन हैं। उनका जन्म 29 जनवरी 1940 को हुआ था। गोपीचंद हिंदुजा ने 1959 में बॉम्बे के जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की थी।

उनके पास वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की लॉ में उपाधि और लंदन के रिचमंड कॉलेज से अर्थशास्त्र की डॉक्टरेट की उपाधि है। गोपीचंद हिंदुजा 1959 में मुंबई में अपने पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हुए थे। मई 2020 तक वह अपने भाई श्रीचंद के साथ वह UK के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

प्रकाश हिंदुजा (Prakash Hinduja)

प्रकाश हिंदुजा एक भारतीय मूल के स्विस बिजनेसमैन हैं, जो यूरोप में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनका जन्म जून 1945 में हुआ था। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह तेहरान, ईरान में पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हो गए थे। बाद में वे स्विट्ज़रलैंड में जिनेवा चले गए और समूह के यूरोपीय परिचालनों का प्रभार संभाला था। इसके बाद 2008 में वह मोनाको चले गए।

अशोक हिंदुजा (Ashok Hinduja)

अशोक हिंदुजा हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज (इंडिया) के चेयरमैन है। उनका जन्म 1950 को हुआ था। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य कॉमर्स में ग्रेजुएशन पूरी की थी। और उनको वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय, यूके से लॉ और रिचमंड कॉलेज, यूके से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उनको यूरोपीय विश्वविद्यालय, जिनेवा द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की गई है। वह बहुत कम उम्र से ही अपने पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हो गए थे।

हिंदुजा ग्रुप कंपनी सूची (Hinduja Group Company List)

ऑटोमोटिव (Automotive)

  • अशोक लीलैंड
  • स्विच
  • OHM ग्लोबल मोबिलिटी

ऑयल & स्पेशलिटी कैमिकल्स (OIL & SPECIALTY CHEMICALS)

  • गल्फ ऑयल इंटरनेशनल
  • गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया
  • क्वेकर ह्यूटन

बैंकिंग व वित्त (Banking and Finance)

  • इंडसइंड बैंक
  • हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस
  • हिंदुजा बैंक (स्विट्जरलैंड) लिमिटेड

IT & ITES

  • हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (HGS)
  • हिंदुजा टेक (HT)

साइबर सुरक्षा (Cyber Security)

  • CyQureX

मीडिया (Media)

  • NXTDIGITAL

रियल एस्टेट (Real Estate)

  • हिंदुजा रियल्टी वेंचर्स लिमिटेड (HRVL)
  • GOCL

हेल्थकेयर (Healthcare)

  • P.D. हिंदुजा हॉस्पिटल & मेडिकल रिसर्च सेंटर

परियोजना विकास (Project Development)

  • हिंदुजा इन्वेसमेंट्स & प्रोजेक्ट सर्विस

ट्रेडिंग (Trading)

  • ब्रिटिश मेटल कॉर्पोरेशन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (BMC)

हिंदुजा ग्रुप के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. हिंदुजा समूह क्या करता है?
ANS: हिंदुजा ग्रुप ऑटोमोटिव, बैंकिंग & फाइनेंस, IT and ITeS, ऑयल & स्पेशलिटी कैमिकल्स, हेल्थकेयर, साइबर सिक्योरिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ट्रेडिंग और मीडिया जैसे कई सेक्टर में काम करता है।
Q. क्या इंडसइंड बैंक का स्वामित्व हिंदुजा समूह के पास है?
ANS: जी हां इंडसइंड बैंक का स्वामित्व हिंदुजा ग्रुप के पास है।