रिलायंस रिटेल | Reliance Retail

रिलायंस रिटेल कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, मालिक, चैयरमेन, नेटवर्थ, व्यवसाय, डिवीज़न, अधिग्रहण, विकी और अधिक (Reliance Retail company details in hindi)

रिलायंस रिटेल एक भारतीय रिटेल कंपनी है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी। यह राजस्व के मामले में भारत का सबसे बड़ा रिटेलर है। कंपनी के रिटेल आउटलेट फ़ूड, किराने का सामान, परिधान, जूते, खिलौने, गृह सुधार उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कृषि उपकरण और इनपुट प्रदान करते हैं।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-रिलायंस रिटेल (Reliance Retail)
लीगल नाम:-रिलायंस रिटेल लिमिटेड
प्रकार (Type):-सहायक कंपनी
इंडस्ट्री:-रिटेल

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-2006
फाउंडर:-मुकेश अंबानी
मुख्य लोग:-मुकेश अंबानी (चैयरमेन)
ईशा अंबानी (MD)
मुख्यालय:-मुंबई, महाराष्ट्र
राजस्व (Revenue):-₹2,60,364 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
कुल संपत्ति (Total Asset):-₹1,68,311 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
मालिक:-रिलायंस इंडस्ट्रीज
पैरेंट कंपनी:-रिलायंस इंडस्ट्रीज
वेबसाइट:-www.relianceretail.com

कंपनी के बारे में (About Company)

रिलायंस रिटेल एक भारतीय रिटेल कंपनी है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। इसकी स्थापना 2006 में मुकेश अम्बानी द्वारा की गई थी। कंपनी ने हैदराबाद में अपने पहले रिलायंस फ्रेश स्टोर के साथ रिलायंस रिटेल के माध्यम से रिटेल सेक्टर में कदम रखा था। कंपनी अपने रिटेल आउटलेट के माध्यम खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, परिधान, जूते, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कृषि उपकरण & इनपुट प्रदान करती है।

कंपनी के 2023 तक 7,500+ कस्बों में 18,440+ स्टोर लोकेशन पर इसके 2,70,000 से अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी फिजिकल स्टोर्स के साथ अपने ई-कॉमर्स चैनलों पर भी प्रोडक्ट बेचती है। अगस्त 2023 तक कंपनी की वैल्यूएशन 100 बिलियन डॉलर से अधिक है। और यह रेवेन्यू के मामले में भारत का सबसे बड़ा रिटेलर है।

व्यवसाय (Business)

रिलायंस रिटेल दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते रिटेलर में से एक है। यह टॉप ग्लोबल रिटेलर की सूची में 53वें स्थान पर है और टॉप 100 में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय रिटेलर है। यह व्यापक पहुंच वाला भारत का सबसे बड़ा रिटेलर है।

रिलायंस रिटेल के सभी फॉर्मेट में खरीदारी करने वाले 267 मिलियन से अधिक पंजीकृत ग्राहक हैं। कंपनी ने 2023 में इसके सभी स्टोर्स पर 780 मिलियन से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की थी, जो कि भारत में किसी भी अन्य रिटेलर से अधिक है। रिलायंस रिटेल लगभग 3 मिलियन दैनिक लेनदेन के साथ भारतीय रिटेल इंडस्ट्री में अद्वितीय पैमाने पर काम कर रहा है और हर दिन लाखों भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता को समृद्ध करता जा रहा है।

कंपनी स्टोर फॉर्मेट की एक विस्तृत रेंज संचालित करती है जो किराना, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लाइफस्टाइल और फार्मा के ग्राहकों की खरीदारी आवश्यकताओं के साथ-साथ दैनिक या सामयिक जरूरतों को पूरा करती है।

प्रमुख प्रभाग (Major divisions)

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स (Consumer Electronics)

रिलायंस रिटेल देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स (Consumer Electronics) रिटेलर है, जो रिलायंस डिजिटल और मायजियो स्टोर फॉर्मेट का संचालन करता है। reliancedigital.in और Jiomart के माध्यम से बिज़नेस की एक मजबूत डिजिटल कॉमर्स पहुंच है। जियोमार्ट डिजिटल (JMD), न्यू कॉमर्स व्यवसाय के पास एक मजबूत वैल्यू प्रस्ताव है और इसने देश भर में बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ साझेदारी की है।

फैशन और लाइफस्टाइल (Fashion and Lifestyle)

रिलायंस रिटेल भारत में सबसे बड़ा फैशन और लाइफस्टाइल रिटेलर है और इसने अपने ग्राहकों को वैल्युएबल, प्रीमियम, और लक्जरी सेगमेंट के विभिन्न फॉर्मेट के माध्यम से सर्विस देने के लिए एक मल्टी-फॉर्मेट दृष्टिकोण अपनाया है। भारत की लीडिंग वैल्यू फैशन चैन के रूप में कंपनी प्रमुख फॉर्मेट ट्रेंड्स बाजार है।

ब्रांड ने ट्रेंड्स मेन, ट्रेंड्स वीमेन, ट्रेंड्स जूनियर और ट्रेंड्स फुटवियर के माध्यम से विशिष्ट श्रेणियों की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए विशेष स्टोर कॉन्सेप्ट्स को लॉन्च करने के लिए खुद को आगे बढ़ाया है। यह बिज़नेस देश में लीडिंग डिजिटल कॉमर्स फैशन डेस्टिनेशन Ajio का संचालन करता है, जो हजारों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के साथ-साथ प्रोडक्ट कैटेगरी में अपने ब्रांडों के विस्तृत कलेक्शन की पेशकश करता है।

किराना (Grocery)

रिलायंस रिटेल देश का सबसे बड़ा किराना रिटेलर है और यह रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर, स्मार्ट प्वाइंट, स्मार्ट बाजार, फ्रेश सिग्नेचर और फ्रेशपिक स्टोर के कई फॉर्मेट का संचालन करता है। कंपनी अपनी न्यू कॉमर्स पहल के माध्यम से रिलायंस रिटेल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रहा है, जो एक पार्टनरशिप मॉडल बनाने के लिए उत्पादकों को छोटे व्यापारियों और उपभोक्ताओं से जोड़ता है।

उपभोक्ता ब्रांड (Consumer Brands)

रिलायंस रिटेल ने ब्रांडों का एक व्यापक पोर्टफोलियो विकसित किया है, जो स्टेपल, फ़ूड, FMCG, होम & पर्सनल केयर और सामान्य माल जैसी विभिन्न श्रेणियों में गुणवत्तापूर्ण पेशकशों की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है।

जिओमार्ट और मिल्कबास्केट (JioMart and Milkbasket)

JioMart किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम & किचन, ज्वेलरी, ब्यूटी और बहुत कुछ के लिए एक क्रॉस-श्रेणी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो खरीदारी को पहले से कहीं अधिक आसान, तेज और अधिक सुविधाजनक बना रहा है। मिल्कबास्केट एक सब्सक्रिप्शन बिज़नेस है, जो घरों के लिए आवश्यक उत्पादों की दैनिक सब्सक्रिप्शन को सक्षम बनाता है।

फार्मा (Pharma)

रिलायंस रिटेल फार्मेसियों और डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म की एक चैन नेटमेड्स का संचालन करती है, जो प्रिस्क्रिप्शन दवाओं, ब्यूटी संबंधी आवश्यक वस्तुओं, OTC प्रोडक्ट्स, आयुष वैलनेस और बहुत कुछ चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक सहज ऑनलाइन ऑफ़लाइन अनुभव प्रदान करती है।

संस्थापक (Founder)

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर है। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई (तत्कालीन यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई यूनिवर्सिटी) से केमिकल इंजीनियरिंग में BE की प्राप्त की थी। उसके बाद उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया था।

1981 में उन्होंने अपने पिता धीरूभाई अंबानी को उनके पारिवारिक व्यवसाय, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को चलाने में मदद करना शुरू किया था। अगस्त 2023 तक $91.2 बिलियन की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ वह एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया में 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने रिलायंस रिटेल की शुरुआत 2006 में की थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

  • रिलायंस रिटेल ने साल 2019 में ब्रिटिश टॉय रिटेलर हैमलीज़ का ₹620 करोड़ में पूर्ण हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। यह दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े टॉय रिटेलर में से एक है।
  • रिलायंस रिटेल ने साल 2020 में श्री कन्नन डिपार्टमेंटल स्टोर का ₹152.5 करोड़ में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। यह एक रिटेल स्टोर चैन है, जो फल, सब्जियां, डेयरी, स्टेपल, होम & पर्सनल केयर और सामान्य माल बेचती है। श्री कन्नन डिपार्टमेंटल स्टोर कोयंबटूर में 29 स्टोर संचालित करता है।
  • 2020 में रिलायंस रिटेल ने नेटमेड्स की मूल कंपनी विटालिक में लगभग ₹620 करोड़ में 60% हिस्सेदारी अधिग्रहण किया था। नेटमेड्स चेन्नई स्थित एक लाइसेंस प्राप्त ई-फार्मेसी है।
  • 2020 में रिलायंस रिटेल ने ₹182 करोड़ में अर्बन लैडर में 96% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। अर्बन लैडर बैंगलोर में स्थित एक ओमनी चैनल फ़र्निचर और डेकोर रिटेलर है।
  • 2021 में रिलायंस रिटेल ने नोएडा स्थित रोबोटिक्स कंपनी एडवर्ब टेक्नोलॉजीज में ₹983 करोड़ (लगभग) में 55% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।
  • 2021 में रिलायंस रिटेल ने श्रीलंका की MAS Holdings की सब्सिडियरी MAS के amante अम्ब्रेला ब्रैंड के तहत रिटेल लॉन्जरी बिज़नेस का अधिग्रहण किया था।
  • 2021 में रिलायंस रिटेल ने ज़िवामे में ₹1,200 करोड़ में 85% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। बेंगलुरु स्थित ज़िवामे महिलाओं के लिए एक ऑनलाइन लॉन्जरी स्टोर संचालित करती है। कंपनी ने एक्टिववियर, स्लीपवियर और शेपवियर जैसे अन्य सेगमेंट में भी कदम रखा है।
  • 2021 में रिलायंस रिटेल ने लोकल सर्च कंपनी जस्टडायल में ₹5,710 करोड़ में 66% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।
  • मार्च 2022 में रिलायंस रिटेल ने लॉन्जरी ब्रांड क्लोविया 950 करोड़ में 89% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। क्लोविया एक भारतीय इनरवियर और लाउंजवियर कंपनी है।
  • अक्टूबर 2021 में रिलायंस रिटेल ने $40 मिलियन में मिल्कबास्केट में 96.49% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। मिल्कबास्केट एक सब्सक्रिप्शन-आधारित डेली माइक्रो-डिलीवरी सर्विस है।
  • मार्च 2023 में रिलायंस रिटेल ने ₹2,850 करोड़ में मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के बाद रिलायंस रिटेल को मेट्रो कैश एंड कैरी के 3 मिलियन से अधिक B2B ग्राहकों तक पहुंच प्राप्त हुई थी।
  • 2023 में रिलायंस रिटेल ने फुटवियर और अपैरल रिटेल कंपनी वी-रिटेल का अधिग्रहण किया था। यह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में सेंट्रो के नाम से 32 स्टोर संचालित करती थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. रिलायंस रिटेल का मतलब क्या है?
ANS: रिलायंस रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है। रिलायंस रिटेल ने भारत में रिटेल क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाई है।
Q. रिलायंस रिटेल का टर्नओवर कितना है?
ANS: रिलायंस रिटेल का टर्नओवर वित्त वर्ष 2023 तक 2,60,364 करोड़ रुपये है।
Q. रिलायंस रिटेल का शेयर नाम क्या है?
ANS: रिलायंस रिटेल के शेयर भारतीय शेयर बाज़ार में लिस्ट नहीं है। लेकिन यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है, तो आप रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर खरीद सकते है।