टेक महिंद्रा | Tech Mahindra

टेक महिंद्रा कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, मालिक, CEO, नेटवर्थ, प्रोडक्ट & सर्विसेज, अधिग्रहण, विकी और अधिक (Tech Mahindra company details in hindi)

टेक महिंद्रा एक भारतीय मल्टीनेशनल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और कंसल्टिंग कंपनी है। यह कंपनी महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी के 90 से अधिक देशों के 1,52,000+ से अधिक कर्मचारी हैं।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)
लीगल नाम:-टेक महिंद्रा लिमिटेड
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)
कंसल्टिंग
आउटसोर्सिंग

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-अक्टूबर 1986
फाउंडर:-आनंद महिंद्रा
मुख्य लोग:-मोहित जोशी (CEO & MD)
मुख्यालय:-पुणे, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज:-BSE: 532755
NSE: TECHM
राजस्व (Revenue):-₹54,255 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
कुल संपत्ति (Total Asset):-₹46,153 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
नेटवर्थ:-₹28,395 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
पैरेंट कंपनी:-महिंद्रा ग्रुप
वेबसाइट:-www.techmahindra.com

कंपनी के बारे में (About Company)

टेक महिंद्रा की शुरुआत महिंद्रा & महिंद्रा ने 1986 में ब्रिटिश टेलीकॉम के साथ एक ज्वाइंट वेंचर के रूप में टेक्नोलॉजी आउटसोर्सिंग फर्म के रूप में हुई थी। ब्रिटिश टेलीकॉम के शुरुआत ने 30% हिस्सेदारी थी। दिसंबर 2010 में ब्रिटिश टेलीकॉम ने टेक महिंद्रा में अपनी 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी महिंद्रा एंड महिंद्रा को 451 करोड़ रुपये में बेच दी थी।

अगस्त 2012 में ब्रिटिश टेलीकॉम ने अपनी 14.1% हिस्सेदारी इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को लगभग 1,395 करोड़ रुपए में बेच दी थी। दिसंबर 2012 में ब्रिटिश टेलीकॉम ने अपनी शेष 9.1 प्रतिशत हिस्सेदारी इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को 1,011.4 करोड़ रुपये में बेच दी थी।

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज घोटाले के बाद टेक महिंद्रा ने 2008-09 में सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज का अधिग्रहण किया था। और इसे 2012 में टेक महिंद्रा में मर्ज कर दिया गया था। यह 6.5+ बिलियन अमेरिकी डॉलर की कंपनी है, जिसमें 90 से अधिक देशों के 1,52,000+ से अधिक कर्मचारी हैं, जो फॉर्च्यून 500 कंपनियों सहित 1250+ वैश्विक ग्राहकों की मदद करता हैं।

प्रोडक्ट/सर्विस (Product/Service)

टेक महिंद्रा कम्युनिकेशन, मीडिया & एंटरटेनमेंट, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ, बीमा, लाइफ साइंसेज, रिटेल, एनर्जी, ट्रेवल और आयल & गैस जैसे कई क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट/सर्विसेज इस प्रकार है:

  • इन्फ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड सर्विसेज
  • नेटवर्क सर्विसेज
  • इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग सॉलूशन्स
  • SAP
  • डाटा एनालिटिक्स
  • साइबर सिक्योरिटी
  • इंटेलीजेंट ऑटोमेशन
  • टेस्टिंग सर्विसेज
  • ओरेकल
  • आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI)
  • बिज़नेस प्रोसेस सर्विसेज
  • टेलीकॉम प्रोडक्ट इंजीनियरिंग
  • Generative AI
  • डिजिटल सप्लाई चैन

अधिग्रहण (Aquisition)

टेक महिंद्रा के मुख्य अधिग्रहण इस प्रकार है:

  • टेक महिंद्रा ने 2009 में सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी। जून 2009 में सत्यम ने खुद को महिंद्रा सत्यम के रूप में पुनः ब्रांड किया था। 2012 में टेक महिंद्रा ने महिंद्रा सत्यम के साथ अपने विलय की घोषणा की थी और विलय 25 जून 2013 को पूरा हुआ था।
  • 2014 में टेक महिंद्रा ने 10 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़) में फिक्सस्ट्रीम नेटवर्क्स, Inc. (FSNI) में 75% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। फिक्सस्ट्रीम एक USA-आधारित डेटा एनालिटिक्स स्टार्टअप है।
  • मार्च 2017 को टेक महिंद्रा ने अमेरिका स्थित हेल्थकेयर IT कंसल्टिंग कंपनी CJS सॉल्यूशंस ग्रुप LLC का 110 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया था।
  • अगस्त 2018 को टेक महिंद्रा ने €5.4 मिलियन (लगभग ₹8 करोड़) में इंजीनियरिंग सेवा फर्म, इंटर-इंफॉर्मेटिक्स का अधिग्रहण किया था। यह डील टेक महिंद्रा की सहायक कंपनी महिंद्रा इंजीनियरिंग सर्विसेज (यूरोप) लिमिटेड के माध्यम से किया गया था।
  • मार्च 2021 में टेक महिंद्रा ने 21 मिलियन यूरो में पेरिगॉर्ड एसेट होल्डिंग्स में 70% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। पेरीगॉर्ड एक ऐसी कंपनी है, जो एंड-टू-एंड पैकेजिंग सप्लाई चैन समाधान प्रदान करती है। टेक महिंद्रा को इस अधिग्रहण से वैश्विक फार्मास्युटिकल, हेल्थ केयर और लाइफ साइंस क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • जून 2021 को टेक महिंद्रा ने 214 करोड़ रुपये ($28.8 मिलियन) में ब्रेनस्केल का अधिग्रहण किया था। यह अधिग्रहण टेक महिंद्रा (अमेरिका) Inc. द्वारा किया गया था, जो टेक महिंद्रा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
  • अक्टूबर 2021 को $105 मिलियन (लगभग 789 करोड़ रुपये) में लोडस्टोन का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण का उद्देश्य टेक महिंद्रा के डिजिटल पोर्टफोलियो को मजबूत करना था।
  • दिसम्बर 2021 में टेक महिंद्रा ने 125 मिलियन डॉलर में एलीस का अधिग्रहण किया था। Allyis एक बिजनेस प्रोसेस सर्विसेज (BPS) प्रदाता है, जो क्लाउड, AI, इंजीनियरिंग और डेटा प्रदान करता है।
  • अप्रैल 2021 में टेक महिंद्रा ने 120 मिलियन डॉलर (लगभग 898 करोड़ रुपये) में हाइब्रिड क्लाउड और DevOps सर्विस प्रोवाइडर DigitalOnUs का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण का उद्देश्य क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड नेटिव डेवलपमेंट और SRE में टेक महिंद्रा की क्षमताओं को मजबूत करना था।
  • टेक महिंद्रा ने अप्रैल 2021 को 44 मिलियन डॉलर (लगभग 330 करोड़ रुपये) में Eventus Solutions Group का अधिग्रहण किया था।
  • जनवरी 2022 में टेक महिंद्रा ने 310 मिलियन यूरो (₹2,620 करोड़) में Com Tec Co IT Ltd (CTC) में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।
  • फरवरी, 2022 को टेक महिंद्रा (सिंगापुर) ने ऑस्ट्रेलियाई AI फर्म जियोमैटिक.एआई में 6 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 32 करोड़ रुपये) में 80% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।
  • मार्च 2022 को टेक महिंद्रा ने 42 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 322 करोड़ रुपये) में मुंबई स्थित थर्डवेयर सॉल्यूशंस का अधिग्रहण किया था।