ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी | The Oriental Insurance Company

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनी है। जिसका स्वामित्व भारत सरकार के पास है और इसे वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। इस कंपनी की स्थापना 12 सितम्बर 1947 को हुई थी।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (The Oriental Insurance Company)
लीगल नाम:-ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-जनरल इंश्योरेंस

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-12 सितम्बर 1947
फाउंडर:-भारत सरकार
मुख्य लोग:-R.R. सिंह (चेयरमैन & MD)
मुख्यालय:-नई दिल्ली
राजस्व (Revenue):-₹15,992 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
कुल संपत्ति (Total Asset):-₹35,167 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
मालिक:-भारत सरकार
वेबसाइट:-www.orientalinsurance.org.in

कंपनी के बारे में (About Company)

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की स्थापना 12 सितंबर 1947 को हुई थी। यह ओरिएण्‍टल गवर्नमेंट सिक्‍योरिटी लाईफ इंश्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड के पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहायक कंपनी थी तथा इसे सामान्य बीमा व्‍यवसाय संचालित करने के लिए स्‍थापित किया गया था। कंपनी साल 1956 से 1973 तक (जब तक देश में सामान्य बीमा व्‍यवसाय का राष्‍ट्रीयकरण नहीं किया गया था) भारतीय जीवन बीमा निगम की सहायक कंपनी थी।

1972 में जनरल इंश्योरेंस का राष्ट्रीयकरण के बाद कंपनी के सभी शेयर जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) को ट्रांसफर कर दिए गए थे। और यह GIC की सहायक कंपनी बन गई थी। लेकिन जब IRDA अधिनियम 1999 के पारित होने के बाद GIC एक पुनर्बीमा कंपनी बन गई थी, तो इसकी चार बीमा सहायक कंपनियां न्यू इंडिया एश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और नेशनल इंश्योरेंस स्वतंत्र इकाई बन गई थी।

कंपनी का मुख्यालय नई दिल्‍ली में स्थित है तथा देश के विभिन्‍न क्षेत्रों में 30 क्षेत्रीय कार्यालय तथा लगभग 1800 से अधिक प्रचालन कार्यालय हैं। कंपनी के नेपाल, कुवैत एवं दुबई में भी कार्यालय हैं। कंपनी के वर्तमान में 13,500 से भी अधिक कार्मिक कार्यरत हैं।

प्रोडक्ट/सर्विस (Product/Service)

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट और सर्विसेज इस प्रकार है:-

  • वाहन बीमा पॉलिसी
  • जनता व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी
  • दुकानदार बीमा पॉलिसी
  • हाउसहोल्डर पॉलिसी
  • हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • ग्रामीण बीमा
  • मरीन इंश्योरेंस

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. ओरिएंटल इंश्योरेंस की स्थापना कब हुई थी?
ANS: ओरिएंटल इंश्योरेंस की स्थापना 12 सितम्बर 1947 को हुई थी।
Q. क्या ओरिएंटल इंश्योरेंस एक सरकारी कंपनी है?
ANS: ओरिएंटल इंश्योरेंस भारत सरकार के स्वामित्व वाली सरकारी कंपनी है।
Q. ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के वर्तमान सीएमडी कौन है?
ANS: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के वर्तमान सीएमडी R.R. सिंह है।
Q. क्या ओरिएंटल इंश्योरेंस एक सामान्य बीमा कंपनी है?
ANS: हा, ओरिएंटल इंश्योरेंस एक सामान्य बीमा कंपनी है?