जोमैटो लिमिटेड | Zomato Limited

जोमैटो लिमिटेड कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, व्यवसाय, नेटवर्थ, फंडिंग & निवेशक, आईपीओ, अधिग्रहण, विकी और अधिक (Zomato company details in hindi)

जोमैटो लिमिटेड एक भारतीय मल्टीनेशनल रेस्टोरेंट एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी है। कंपनी की स्थापना 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा ने की थी।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-जोमैटो लिमिटेड (Zomato Limited)
लीगल नाम:-जोमैटो लिमिटेड
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-2008
फाउंडर:-दीपिंदर गोयल
पंकज चड्ढा
मुख्य लोग:-कौशिक दत्ता (चेयरमैन)
दीपिंदर गोयल (MD & CEO)
मुख्यालय:-गुरूग्राम, हरियाणा
स्टॉक एक्सचेंज:-BSE: 543320
NSE: ZOMATO
राजस्व (Revenue):-₹7,761 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
कुल संपत्ति (Total Asset):-₹21,598 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
नेटवर्थ:-₹19,453 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
वेबसाइट:-www.zomato.com

कंपनी के बारे में (About Company)

ज़ोमैटो की शुरुआत 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा द्वारा फूडीबे (FoodieBay) के रूप में की गई थी। इनकी वेबसाइट एक रेस्टोरेंट लिस्टिंग और रिकमेंडेशन पोर्टल के रूप में शुरू हुई थी। 2010 में इसका नाम बदलकर ज़ोमैटो कर दिया था।

2011 में जोमैटो का विस्तार पूरे भारत में दिल्ली NCR, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद तक हुआ था। 2012 में कंपनी ने UAE, श्रीलंका, कतर, यूनाइटेड किंगडम (UK) फिलीपींस, और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने ऑपरेशन का विस्तार किया था। 2013 में कंपनी का विस्तार न्यूजीलैंड, तुर्की, ब्राजील और इंडोनेशिया तक हुआ था। अप्रैल 2014 में इसे पुर्तगाल में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद 2015 में कनाडा, लेबनान और आयरलैंड में लॉन्च किया गया था।

अप्रैल 2020 को कंपनी पब्लिक लिमिटेड कंपनी में परिवर्तित होने पर कंपनी का नाम बदलकर ज़ोमैटो लिमिटेड कर दिया गया था। उसके बाद जोमैटो जुलाई 2021 को IPO के माध्यम से भारतीय स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्ट हुआ। और कंपनी के आईपीओ का टोटल इश्यू साइज ₹9,375 करोड़ था।

फरवरी 2023 को कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में अपने ऑपरेशन को बंद कर दिया था। बल्कि यूके, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, ब्राजील और अन्य देशों सहित उन सभी देशों से भी बाहर निकल गई है, जहां इसका इस्तेमाल किया जाता था। अब यह केवल भारत और संयुक्त अरब अमीरात में उपलब्ध है।

ज़ोमैटो एक भारतीय फूड डिलीवरी स्टार्टअप और रेस्टोरेंट एग्रीगेटर है। यह मुख्य रूप से रेस्टोरेंट की जानकारी, मेनू और यूजर रिव्यू प्रदान करता है। इसके साथ ही ज़ोमैटो के पास चयनित शहरों में पार्टनर वाले रेस्टोरेंट से फूड डिस्ट्रीब्यूशन विकल्प भी हैं।

व्यवसाय (Business)

ज़ोमैटो फूड टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में इनोवेशन और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक भारतीय रेस्टोरेंट एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी है। कंपनी की शुरुआत एक रेस्टोरेंट सर्च प्लेटफॉर्म के रूप में शुरू हुई थी, जो रेस्टोरेंट, मेनू, यूजर रिव्यू & रेटिंग के बारे में जानकारी प्रदान करता था। लेकिन बाद में कंपनी ने फूड डिलीवरी, टेबल रिजर्वेशन और अन्य संबंधित सुविधाओं को शामिल करने के लिए अपनी सर्विसेज का विस्तार किया था। कंपनी ने विभिन्न राजस्व स्ट्रीम और सर्विसेज को शामिल करके फूड और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में एक व्यापक इकोसिस्टम बनाया है।

संस्थापक (Founder)

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा हैं। दोनों IIT ग्रेजुएट हैं और ज़ोमैटो लॉन्च करने के लिए एक साथ आने से पहले वह नई दिल्ली में बेन एंड कंपनी के साथ काम कर रहे थे।

दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal)

दीपिंदर गोयल सोमेटो जोमैटो के को-फाउंडर और CEO है। उन्होंने 2005 में गणित और कंप्यूटिंग में IIT, दिल्ली से ग्रैजुएशन की पूरी की थी। आईआईटी दिल्ली से ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद वह जनवरी 2006 में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में बेन एंड कंपनी में शामिल हुए थे। बैन के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने FoodieBay.com की स्थापना की, जो बाद में Zomato.com बन गई थी। दीपिंदर गोयल शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में नए शार्क में से एक हैं।

पंकज चड्ढा (Pankaj Chaddah)

पंकज चड्ढा IIT दिल्ली से बीटेक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। वह अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद बेन एंड कंपनी में शामिल हो गए थे, जहां उन्होंने दीपिंदर के साथ जुड़ने से पहले ढाई साल तक काम किया था और ज़ोमैटो की स्थापना की थी। लेकिन उन्होंने मई 2018 में ज़ोमैटो से इस्तीफा दे दिया था, जहाँ उन्होंने 10 वर्षों से अधिक समय तक काम किया था। चड्ढा ने नवंबर 2019 में शिफ़्ट (पूर्व में माइंडहाउस) की स्थापना की थी, जहां वह वर्तमान में को-फाउंडर के रूप में कार्यरत हैं।

फंडिंग & निवेशक (Funding & Investors)

जोमैटो की फंडिंग और निवेशक इस प्रकार है:

  • सितम्बर 2011 में जोमैटो ने सीरीज A राउंड में इन्फो एज से $3.5 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • सितम्बर 2012 में जोमैटो ने सीरीज B राउंड में इन्फो एज से $2.3 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • फरवरी 2013 में जोमैटो ने सीरीज C राउंड में इन्फो एज से $10 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • नवम्बर 2013 में जोमैटो ने सीरीज D राउंड में इन्फो एज और सिकोइया कैपिटल से $37 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • नवम्बर 2014 में जोमैटो ने सीरीज E राउंड में इन्फो एज और Vy कैपिटल से $60 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • अप्रैल 2015 में जोमैटो ने सीरीज F राउंड में इन्फो एज और Vy कैपिटल से $50 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • सितंबर 2015 में जोमैटो ने सीरीज G राउंड में टेमासेक होल्डिंग्स और Vy कैपिटल से $60 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • अप्रैल 2017 में जोमैटो ने सीरीज H राउंड में सिकोइया कैपिटल इंडिया से $20 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • फरवरी 2018 में जोमैटो ने सीरीज I राउंड में Ant Financial से $200 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • अक्टूबर 2018 में जोमैटो ने सीरीज J राउंड में Ant Financial से $210 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • फरवरी 2019 में जोमैटो ने सीरीज J राउंड में ग्लेड ब्रुक कैपिटल पार्टनर्स से $35 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • मार्च 2019 में जोमैटो ने कॉरपोरेट राउंड में डिलिवरी हीरो से $55 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • जनवरी 2020 में जोमैटो ने कॉरपोरेट राउंड में Ant Financial से $150 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • अप्रैल 2020 में जोमैटो ने सीरीज J राउंड में बैली गिफ़ोर्ड से $5 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • सितंबर 2020 में जोमैटो ने सीरीज J राउंड में टाइगर ग्लोबल से $166 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • अक्टूबर 2020 में जोमैटो ने सीरीज J राउंड में Kora से $52 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • नवम्बर 2020 में जोमैटो ने सीरीज J राउंड में इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • दिसंबर 2020 में जोमैटो ने सीरीज J राऊंड में कोरा और टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट से $600 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • फरवरी 2021 में जोमैटो ने वेंचर राऊंड में कोरा, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और फिडेलिटी से $250 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • 3 अगस्त 2022 में जोमैटो ने पोस्ट-आईपीओ सेकेंडरी राऊंड में $392 मिलियन की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • 30 नंबर 2022 में जोमैटो ने पोस्ट-आईपीओ सेकेंडरी राऊंड में कैमस इन्वेस्टमेंट्स से ₹607.60 करोड़ की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • 30 अगस्त 2023 में जोमैटो ने पोस्ट-आईपीओ सेकेंडरी राऊंड में ₹947 करोड़ की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  • 28 नवंबर 2023 में जोमैटो ने पोस्ट-आईपीओ सेकेंडरी राऊंड में ₹3,336 करोड़ की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।

आईपीओ (IPO)

जोमैटो का आईपीओ 14 जुलाई 2021 को खुला था और 16 जुलाई 2021 को बंद हुआ था। इस IPO का कुल इश्यू साइज 9,375 करोड़ रुपए था। जोमैटो का आईपीओ 38.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। तथा कंपनी 23 जुलाई 2021 को NSE और BSE पर लिस्ट हुई थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

जोमेटो के मुख्य अधिग्रहण इस प्रकार है:

  • जुलाई 2014 में ज़ोमैटो ने मेन्यूमेनिया के रूप में अपना पहला अधिग्रहण किया था।
  • 2014 में जोमैटो ने चेक रिपब्लिक स्थित ऑनलाइन रेस्टोरेंट सर्च सर्विस प्रोवाइडर Lunchtime.cz और स्लोवाकिया स्थित Obedovat.sk का लगभग 3.25 मिलियन डॉलर में अधिग्रहित किया था।
  • सितंबर 2014 ने ज़ोमैटो ने एक अज्ञात राशि में पोलैंड की रेस्टोरेंट सर्च सर्विस गैस्ट्रोनौसी (Gastronauci) का अधिग्रहण किया था।
  • दिसंबर 2014 में कंपनी इटालियन रेस्टोरेंट सर्च सर्विस सिबांडो का अधिग्रहण किया था।
  • 2015 में कंपनी ने अनुमानित $50 से $60 मिलियन (300-350 करोड़ रुपये) में सिएटल स्थित फूड पोर्टल अर्बनस्पून का अधिग्रहण किया था।
  • जनवरी 2015 में Zomato ने एक अज्ञात राशि में तुर्की की कंपनी मेकनिस्ट का अधिग्रहण किया था।
  • अप्रैल 2015 में Zomato ने एक अज्ञात राशि में दिल्ली स्थित रेस्टोरेंट के लिए क्लाउड-आधारित पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) उत्पाद मैपलपीओएस का अधिग्रहण किया था। इसके बाद MaplePOS का नाम बदलकर ज़ोमैटो बेस कर दिया गया था।
  • अप्रैल 2015 में जोमैटो ने एक अज्ञात राशि में अमेरिका स्थित ऑनलाइन टेबल रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म नेक्सटेबल का अधिग्रहण किया था।
  • सितंबर 2016 में कंपनी ने गुड़गांव स्थित लॉजिस्टिक्स टेक्नोलॉजी स्टार्टअप स्पार्स लैब्स का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण के बाद स्पार्स लैब्स का नाम बदलकर जोमैटो ट्रेस कर दिया था।
  • सितंबर 2017 में Zomato ने डिलीवरी स्टार्ट-अप रनर का अधिग्रहण किया था।
  • सितंबर 2018 में कंपनी ने कैश और स्टॉक डील में बेंगलुरु स्थित ऑनलाइन कॉर्पोरेट कैटरिंग मार्केटप्लेस स्टार्टअप टंगस्टन फूड को लगभग 18 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया था।
  • 21 जनवरी 2020 को जोमैटो ने ऊबर ईट्स के भारतीय कारोबार को लगभग 2485 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। ऊबर ईट्स ने 2017 में भारत में ऑनलाइन खाना डिलिवर करने के क्षेत्र में प्रवेश किया था। और अधिग्रहण के समय कंपनी के पास 41 शहरों से लगभग 26,000 रेस्टोरेंट थे।
  • जनवरी 2021 को जोमैटो ने लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये की डील में फुल-स्टैक स्पोर्ट्स फैसिलिटी प्रोवाइडर और डिस्कवरी स्टार्टअप फिटसो का अधिग्रहण किया था।
  • जून 2021 को जोमैटो ने लगभग 120 मिलियन डॉलर में ग्रोफर्स में 9.3% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। और जून 2022 को जोमैटो ने एक ऑल-स्टॉक डील में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (जिसे पहले ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता थ) का 4,447 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. जोमैटो कंपनी क्या है?
ANS: जोमैटो एक भारतीय मल्टीनेशनल रेस्टोरेंट एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी है।
Q. जोमैटो कौन से देश की कंपनी है?
ANS: जोमैटो एक भारतीय कंपनी है।