ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज | Britannia Industry

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज कंपनी प्रोफाइल, मालिक, चैयरमेन, नेटवर्थ, प्रोडक्ट & सर्विसेज, सहायक & एसोसिएट कंपनियां, जॉइंट वेंचर, विकी और अधिक (Britannia Industry company details in hindi)

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज एक भारतीय मल्टीनेशनल FMCG कंपनी है। यह वाडिया ग्रुप का हिस्सा है। यह भारत की सबसे पुरानी मौजूदा कंपनियों में से एक है और अपने बिस्किट उत्पादों के लिए जानी जाती है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:-ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industry)
लीगल नाम:-ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड
प्रकार (Type):-पब्लिक
इंडस्ट्री:-FMCG

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:-1892
मुख्य लोग:-नुस्ली वाडिया (चेयरमैन)
वरुण बेरी (वाइस चेयरमैन & MD)
मुख्यालय:-कोलकाता, पश्चिम बंगाल
स्टॉक एक्सचेंज:-BSE: 500825
NSE: BRITANNIA
राजस्व (Revenue):-₹16,516 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
कुल संपत्ति (Total Asset):-₹9,352 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
नेटवर्थ:-₹3,564 करोड़ (वित्त वर्ष 2023)
पैरेंट कंपनी:-वाडिया ग्रुप
वेबसाइट:-www.britannia.co.in

कंपनी के बारे में (About Company)

कंपनी की स्थापना 1892 में कोलकाता में ब्रिटिश व्यापारियों के एक समूह द्वारा ₹295 के शुरुआती निवेश के साथ की गई थी। शुरू में बिस्कुट का निर्माण मध्य कोलकाता के एक छोटे से घर में किया जाता था। बाद में कंपनी को गुप्ता बंधुओं मुख्य रूप से नलिन चंद्र गुप्ता द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था और V.S. ब्रदर्स के नाम से संचालित किया गया था।

1918 में कोलकाता स्थित एक अंग्रेजी व्यवसायी C.H. होम्स को पार्टनर के रूप में लिया गया था और ब्रिटानिया बिस्किट कंपनी लिमिटेड (BBCo) लॉन्च किया गया था। 1921 में यह स्वेज़ नहर के पूर्व में आयातित गैस ओवन का उपयोग करने वाली पहली कंपनी बन गई थी।

साल 1924 में मुंबई के कसारा पियर रोड पर एक नई फैक्ट्री की स्थापना की गई थी। और उसी साल UK की एक लीडिंग बिस्किट निर्माण कंपनी पी, फ़्रीन एंड कंपनी लिमिटेड ने ब्रिटानिया बिस्किट कंपनी लिमिटेड (BBCo) में नियंत्रित हिस्सेदारी हासिल की थी और इस कंपनी की सहायक कंपनी बन गई थी। और कलकत्ता और मुंबई में कारखानों का विस्तार करके अपनी स्थिति को और मजबूत किया था।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, ब्रिटिश भारत की सरकार को ब्रिटिश सैनिकों के लिए बिस्कुट की निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता थी। ब्रिटानिया बिस्किट कंपनी ने कई वर्षों तक ब्रिटिश सेना को बिस्कुट की आपूर्ति शुरू की थी। जिससे कंपनी की सेल्स को काफ़ी बढ़ावा मिला था।

1979 में कंपनी का नाम ब्रिटानिया बिस्किट कंपनी लिमिटेड (BBCo) से बदलकर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया गया था। 1982 में अमेरिकी कंपनी नैबिस्को ने पीक फ़्रीन्स का अधिग्रहण कर लिया और एक प्रमुख विदेशी शेयरधारक बन गया था। 1978 में ब्रिटानिया अपना सार्वजनिक निर्गम लेकर आई और इसकी भारतीय हिस्सेदारी बढ़कर 62% हो गई, जिसने ब्रिटानिया को एक भारतीय कंपनी के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया। 38% विदेशी हिस्सेदारी का स्वामित्व यूके स्थित एसोसिएटेड बिस्कुट इंटरनेशनल लिमिटेड (ABIL) के पास था।

1993 में बॉम्बे डाइंग के कपड़ा व्यवसायी नुस्ली वाडिया ने फ्रांसीसी फ़ूड दिग्गज डैनोन की मदद से ब्रिटानिया के तत्कालीन चैयरमेन राजन पिल्लई से कंपनी का नियंत्रण ले लिया था। 2009 में ग्रुप डैनोन के स्वामित्व वाली 25% हिस्सेदारी हासिल करने के बाद वाडिया ग्रुप BIL में सबसे बड़ा शेयरधारक बन गया था।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BIL) भारत की लीडिंग FMCG कंपनियों में से एक है। ब्रिटानिया के प्रोडक्ट उत्पाद पोर्टफोलियो में बिस्कुट, ब्रेड, केक, रस्क और पनीर, पेय पदार्थ, दूध और दही सहित डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इसके ब्रांड पोर्टफोलियो में टाइगर, मैरी गोल्ड, गुड डे, 50:50, ट्रीट, न्यूट्रीचॉइस और मिल्क बिकिस शामिल हैं। कंपनी की दुनिया भर के 60 से अधिक देशों में उपस्थिति है।

प्रोडक्ट/सर्विस (Product/Service)

कंपनी की मुख्य व्यवसाय बिस्कुट, ब्रेड, रस्क, केक और डेयरी उत्पादों का निर्माण और बिक्री है।

बेकरी उत्पाद: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के वार्षिक राजस्व में बिस्कुट की हिस्सेदारी 95% है। कंपनी के कारखानों की वार्षिक क्षमता 433,000 टन है। ब्रिटानिया के बिस्कुट के ब्रांड नामों में टाइगर बिस्कुट, गुड डे, 50-50, मैरी गोल्ड, न्यूट्रीचॉइस, ट्रीट, प्योर मैजिक, मिल्क बिकिस, बॉर्बन, नाइस टाइम और लिटिल हार्ट्स शामिल हैं।

डेयरी उत्पाद: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के राजस्व में डेयरी उत्पादों का योगदान लगभग 5% है।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मुख्य उत्पाद इस प्रकार है:

  • बिस्कुट: गुड डे, मैरी गोल्ड, न्यूट्रीचॉइस, मिल्क बिकिस, 50-50, टाइगर, ट्रीट, प्योर मैजिक, नाइस टाइम, लिटिल हार्ट्स, जिम जैम और biscafe
  • डेयरी: चीज़, Winkin Cow, come alive paneer, come alive dahi, घी, डेयरी व्हाइटनर
  • स्नैकिंग: ट्रीट क्रॉइसेंट, ट्रीट क्रीम वेफर्स, टाइम पास साल्टेड स्नैक्स
  • Cakes: gobbles, fudge it, muffils, veg cake, nuts & raisin romance cake, roll yo!, Tiffin fun, layers
  • रस्क: toastea
  • ब्रेड्स: wheat flour breads, gourmet breads, white bread

सहायक कंपनियां & एसोसिएट कंपनी

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियां इस प्रकार है:-

भारतीय सहायक कंपनियां

  • बोरिबंदर फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
  • फ्लोरा इन्वेस्टमेंट्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
  • गिल्ट एज फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
  • गैंजेस वैली फूड्स प्राइवेट लिमिटेड
  • इंटरनेशनल बेकरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड
  • J B मंघाराम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड
  • मन्ना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड
  • सनराइज बिस्किट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
  • ब्रिचिप फूड्स लिमिटेड

विदेशी सहायक कंपनियां

  • ब्रिटानिया एंड एसोसिएट्स (मॉरीशस) प्राइवेट लिमिटेड, मॉरीशस
  • ब्रिटानिया एंड एसोसिएट्स (दुबई) प्राइवेट कंपनी लिमिटेड, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  • अल सल्लन फ़ूड इंडस्ट्रीज कंपनी SAOC, ओमान
  • स्ट्रैटेजिक फूड इंटरनेशनल कंपनी LLC, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  • स्ट्रैटेजिक ब्रांड्स होल्डिंग कंपनी लिमिटेड, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  • ब्रिटानिया मिस्र LLC, मिस्र
  • ब्रिटानिया डेयरी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, मॉरीशस
  • ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड, नेपाल
  • ब्रिटानिया बांग्लादेश प्राइवेट लिमिटेड, बांग्लादेश
  • स्ट्रैटेजिक फूड्स युगांडा लिमिटेड, युगांडा
  • केनाफ्रिक बिस्कुट लिमिटेड, केन्या
  • कैटलिस्ट ब्रिटानिया ब्रांड्स लिमिटेड, मॉरीशस

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की एसोसिएट कंपनियां इस प्रकार है:-

  • नालंदा बिस्कुट कंपनी लिमिटेड
  • सुनंदाराम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड

जॉइंट वेंचर (Joint Venture)

2017 को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BIL) ने घोषणा की कि उसने ब्रिचिप फूड्स लिमिटेड नामक एक जॉइंट वेंचर कंपनी के माध्यम से भारत में रेडी-टू-ईट स्वादिष्ट क्रोइसैन के निर्माण और सेल्स के लिए एक ग्रीक कंपनी चिपिटा SA के साथ एक जॉइंट वेंचर किया हैं। ब्रिचिप फूड्स लिमिटेड में BIL की 60% हिस्सेदारी होगी और चिपिटा SA की 40% हिस्सेदारी होगी।

नवंबर 2022 में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BIL) और फ्रांसीसी पनीर निर्माता बेल ग्रुप ने भारत में चीज़ उत्पादों के उत्पादन और सेल्स के लिए एक जॉइंट वेंचर की घोषणा की थी। इस जॉइंट वेंचर कंपनी का नाम ब्रिटानिया बेल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड रखा था। जो को-ब्रांडेड चीज़ उत्पादों का उत्पादन, डिस्ट्रीब्यूशन और सेल्स करेगी। इस जॉइंट वेंचर में बेल SA की 49% हिस्सेदारी है। और शेष 51% हिस्सेदारी ब्रिटानिया के पास है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. ब्रिटानिया का क्या काम है?
ANS: ब्रिटानिया एक भारतीय मल्टीनेशनल FMCG कंपनी है। कंपनी की मुख्य रूप से बिस्कुट, ब्रेड, रस्क, केक और डेयरी उत्पादों का बनाती है।
Q. ब्रिटानिया कंपनी किसकी है?
ANS: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज वाडिया ग्रुप का हिस्सा है।